1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद के शीर्ष पुलिस अधिकारी की हो रही जय जय, उनकी तस्वीर को दूध से स्नान कराया

हैदराबाद के शीर्ष पुलिस अधिकारी की हो रही जय जय, उनकी तस्वीर को दूध से स्नान कराया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 06, 2019 10:46 pm IST,  Updated : Dec 06, 2019 10:46 pm IST

तेलंगाना में विद्यार्थियों समेत सभी वर्गों के लोगों ने बलात्कार और हत्या के चार आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराने को लेकर साइबराबाद के पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनार की भूरि-भूरि प्रशंसा की और यहां एवं अन्यत्र कुछ लोगों ने तो उनकी तस्वीर को दूध से स्नान तक कराया।

Vishwanath C Sajjannar- India TV Hindi
Vishwanath C Sajjannar

हैदराबाद: तेलंगाना में विद्यार्थियों समेत सभी वर्गों के लोगों ने बलात्कार और हत्या के चार आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराने को लेकर साइबराबाद के पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनार की भूरि-भूरि प्रशंसा की और यहां एवं अन्यत्र कुछ लोगों ने तो उनकी तस्वीर को दूध से स्नान तक कराया। हाल ही में एक पशुचिकित्सक के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या करने के चार आरोपियों को शुक्रवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराये जाने के बाद स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को नायक बताया।

उन्होंने ‘जय पुलिस और जय सज्जनार’ जैसे नारे भी लगाये। एक छात्रा ने कहा, ‘‘हमें सज्जनार सर पर गर्व है। उन्होंने इंसाफ सुनिश्चित किया है। हम आपके जैसे पुलिस अधिकारी चाहते हैं।’’ यहां और तेलंगाना के अन्य हिस्सों में लोगों ने सज्जनार की तस्वीर और फ्लेक्स बोर्ड को ‘पलभिषेकम’ (दुग्धस्नान) कराया। ऐसा आमतौर पर नेताओं और फिल्म स्टारों का उनके जन्मदिन या फिल्म के रिलीज के दिन उनकी तस्वीर या कटआउट के साथ किया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत