1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद के दरिंदों के एनकाउंटर के बाद लगे पुलिस जिंदाबाद के नारे, बरसाए गए फूल

हैदराबाद के दरिंदों के एनकाउंटर के बाद लगे पुलिस जिंदाबाद के नारे, बरसाए गए फूल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 06, 2019 10:17 am IST,  Updated : Dec 06, 2019 10:17 am IST

हैदराबाद की डॉक्टर बेटी के साथ हैवानियत की हदें पार करने वाले चार दरिंदों को पुलिस ने ढेर कर दिया है। चारों आरोपियों मोहम्मद आरिफ, शिवा, नवीन कुमार और केशवुलु का एनकाउंटर उसी जगह पर हुआ जहां उन्होंने गैंगरेप के बाद लेडी डॉक्टर को जलाया था।

हैदराबाद के दरिंदों के एनकाउंटर के बाद लगे पुलिस जिंदाबाद के नारे, बरसाए गए फूल- India TV Hindi
हैदराबाद के दरिंदों के एनकाउंटर के बाद लगे पुलिस जिंदाबाद के नारे, बरसाए गए फूल

नई दिल्ली: हैदराबाद की डॉक्टर बेटी के साथ हैवानियत की हदें पार करने वाले चार दरिंदों को पुलिस ने ढेर कर दिया है। चारों आरोपियों मोहम्मद आरिफ, शिवा, नवीन कुमार और केशवुलु का एनकाउंटर उसी जगह पर हुआ जहां उन्होंने गैंगरेप के बाद लेडी डॉक्टर को जलाया था। इस एनकाउंटर के बाद आम जनता बेहद खुश है। जिस जगह ये एनकाउंटर हुआ है वहां स्थानीय लोगों ने पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए और उनपर फूल बरसाए। हैदराबाद की बेटियों ने भी पुलिस के एक्शन की तारीफ की और पुलिस को चीयर किया।

Related Stories

बता दें कि हैदराबाद पुलिस चारों आरोपियों को उसी फ्लाइओवर के नीचे लेकर गई थी जहां इन्होंने डॉक्टर बेटी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी थी और क्राइम सीन का रिक्रिएशन कर रही थी। इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस का हथियार छीन लिया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने करीब 500 मीटर तक उनका पीछा किया। इस दौरान सेल्फ डिफेंस में पुलिस ने फायरिंग की और चारों आरोपी ढेर हो गए।

कमिश्नर वीसी सज्जनार ने कहा कि यह घटना सुबह 3 बजे से 6 के बीच की है। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर में गैंगरेप और मर्डर के आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नाकेशवुलु मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं मौके पर पहुंच गया हूं और जल्द ही अन्य जानकारियां भी साझा की जाएंगी।

इन सभी आरोपियों को पुलिस ने ठीक उसी जगह पर ढेर कर दिया, जहां उन्होंने महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस दौरान ही इन चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की और इनका पीछा करते हुए इन्हें मार गिराया गया। फिलहाल पुलिस ने इन सभी के शवों को मौके से हटा दिया है ताकि किसी भी तरह का हंगामा न हो सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत