1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद के ज‍िस हाइवे पर हुई थी महिला डॉक्टर से दरिंदगी, उसी जगह चारों आरोप‍ियों का एनकाउंटर

हैदराबाद के ज‍िस हाइवे पर हुई थी महिला डॉक्टर से दरिंदगी, उसी जगह चारों आरोप‍ियों का एनकाउंटर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 06, 2019 09:23 am IST,  Updated : Dec 06, 2019 09:25 am IST

बताया जा रहा है कि एनएच 44 पर सीन ऑफ क्राइम में रिकंस्ट्रक्शन के लिए पुलिस इन आरोपियों को वहां ले गई थी। इस बीच बच कर भागने की कोशिश करते हुए आरोपियों को पुलिस ने मार गिराया।

हैदराबाद के ज‍िस हाइवे पर हुई थी महिला डॉक्टर से दरिंदगी, उसी जगह चारों आरोप‍ियों का एनकाउंटर- India TV Hindi
हैदराबाद के ज‍िस हाइवे पर हुई थी महिला डॉक्टर से दरिंदगी, उसी जगह चारों आरोप‍ियों का एनकाउंटर

नई दिल्ली: हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर से रेप और उसे जला कर मार देने के मामले में चारों आरोपी पुलिस के साथ एन्काउंटर में मारे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास में पुलिस ने चारों आरोपियों का एन्काउंटर कर दिया। बताया जा रहा है कि एनएच 44 पर सीन ऑफ क्राइम में रिकंस्ट्रक्शन के लिए पुलिस इन आरोपियों को वहां ले गई थी। इस बीच बच कर भागने की कोशिश करते हुए आरोपियों को पुलिस ने मार गिराया।

Related Stories

गौर करने वाली बात यह है कि जिस जगह आरोप‍ियों ने महिला डॉक्टर से दरिंदगी की थी उसी जगह हाइवे पर तेलंगाना पुल‍िस ने चारों का एनकाउंटर कर द‍िया। पुलिस जांच के लिए इन आरोपियों को मौका-ए-वारदात पर लेकर गई थी ज‍िससे घटना का र‍िक्रि‍एशन क‍िया जा सका। यह घटना आज सुबह की है।

कमिश्नर वीसी सज्जनार ने कहा कि यह घटना सुबह 3 बजे से 6 के बीच की है। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर में गैंगरेप और मर्डर के आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नाकेशवुलु मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं मौके पर पहुंच गया हूं और जल्द ही अन्य जानकारियां भी साझा की जाएंगी।

इन सभी आरोपियों को पुलिस ने ठीक उसी जगह पर ढेर कर दिया, जहां उन्होंने महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस दौरान ही इन चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की और इनका पीछा करते हुए इन्हें मार गिराया गया। फिलहाल पुलिस ने इन सभी के शवों को मौके से हटा दिया है ताकि किसी भी तरह का हंगामा न हो सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत