1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राहुल गांधी की सभा खत्म होते ही खाट की मची लूट

राहुल गांधी की सभा खत्म होते ही खाट की मची लूट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 06, 2016 03:46 pm IST,  Updated : Sep 06, 2016 05:20 pm IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रुद्रपुर में हुई खाट सभा के बाद खाटों के लिए लूट मच गई। राहुल गांधी की सभा खत्म होते ही सभा स्थल पर मौजूद लोग खाट लेने के लिए टूट पड़े।

Khat Sabha- India TV Hindi
Khat Sabha

देवरिया: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रुद्रपुर में हुई खाट सभा के बाद खाटों के लिए लूट मच गई। राहुल गांधी की सभा खत्म होते ही सभा स्थल पर मौजूद लोग खाट लेने के लिए टूट पड़े। जिसे जहां जो खाट मिला उसे उठाकर चलता बना। कई लोग खाट के लिए एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आए।

इससे पहले राहुल गांधी ने रुपद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से किसान महायात्रा की शुरुआत की। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस यात्रा के दौरान वे जगह-जगह खाट पंचायक किसानों की समस्याओं से रूबरू होंगे। एक महीने तक चलनेवाली यह यात्रा के दौरान राहुल गांधी दिल्ली से दवरिया के बीच 2500 किलीमीटर का सफर तय करेंगे।

​इन्हें भी पढ़ें

राहुल ने शुरू किया UP अभियान, किसानों के साथ की 'खाट सभा'

बिग बी ने एक ख़त में नव्या-आराध्या को समझाया जीवन का सारांश

आपको बता दें कि यह राहुल गांधी के राजनीतिक जीवन की सबसे लंबी यात्रा है। कांग्रेस पिछले 27 साल से उत्तर प्रदेश में सत्ता से बाहर है। राहुल गांधी की यह यात्रा 39 जिलों से गुजरेगी। इस दौरान यह यात्रा 55 लोकसभा सीटों और 233 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। खाट सभाओं के दौरान राहुल गांधी 70 से 80 किसानों के साथ खाट पर बैठकर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

वीडियो में देखिए कैसे जनता ले गई कांग्रेस की खाट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत