1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में पेट्रोल 50 पैसे, डीजल 46 पैसे प्रति लीटर सस्ता

दिल्ली में पेट्रोल 50 पैसे, डीजल 46 पैसे प्रति लीटर सस्ता

 Written By: IANS
 Published : Dec 15, 2015 09:05 pm IST,  Updated : Dec 15, 2015 09:05 pm IST

नई दिल्ली: भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 35 डॉलर से नीचे चले जाने के साथ ही मंगलवार को सरकारी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने दिल्ली में प्रति लीटर

Petrol 50 paise, diesel 46 paise per liter cheaper in Delhi- India TV Hindi
Petrol 50 paise, diesel 46 paise per liter cheaper in Delhi

नई दिल्ली: भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 35 डॉलर से नीचे चले जाने के साथ ही मंगलवार को सरकारी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल मूल्य 50 पैसे और डीजल मूल्य 46 पैसे घटाने की घोषणा की। नया मूल्य मध्य रात से लागू होगा। दूसरे राज्यों में भी इसी के अनुरूप कीमतें घटेंगी। तेल मूल्य में हर महीने के मध्य और अंत में गत दो सप्ताह के आयातित तेल मूल्य के आधार पर संशोधन किया जाता है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा, "पेट्रोल और डीजल के अंतर्राष्ट्रीय उत्पाद मूल्य की मौजूदा स्थिति और रुपया-डॉलर विनिमय दर से मूल्य में गिरावट दर्ज की गई है, जिसका फायदा इस संशोधन से उपभोक्ताओं को भी दिया गया है।"

कंपनी ने कहा कि स्थानीय करों को ध्यान में रखते हुए बुधवार से पेट्रोल मूल्य प्रति लीटर दिल्ली में 59.98 रुपये, कोलकाता में 65.53 रुपये, मुंबई में 67.04 रुपये और चेन्नई में 60.28 रुपये हो जाएगा। इसी तरह डीजल मूल्य प्रति लीटर दिल्ली में 46.09 रुपये, कोलकाता में 49.70 रुपये, मुंबई में 53.28 रुपये और चेन्नई में 47.28 रुपये हो जाएगा। भारतीय बास्केट के तेल की कीमत सोमवार को 34.39 डॉलर प्रति बैरल हो गई। एक बैरल 159 लीटर के बराबर होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत