1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पेट्रोल 50 पैसे लीटर सस्ता, डीजल के दाम में बदलाव नहीं

पेट्रोल 50 पैसे लीटर सस्ता, डीजल के दाम में बदलाव नहीं

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 31, 2015 07:37 pm IST,  Updated : Oct 31, 2015 07:37 pm IST

नई दिल्ली: पेट्रोल के दाम में आज 50 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई जबकि डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया। प्रमुख सार्वजनिक तेल कंपनी इंडियल ऑयल कारपोरेशन के अनुसार दिल्ली

पेट्रोल 50 पैसे लीटर...- India TV Hindi
पेट्रोल 50 पैसे लीटर सस्ता, डीजल के दाम में बदलाव नहीं

नई दिल्ली: पेट्रोल के दाम में आज 50 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई जबकि डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया।

प्रमुख सार्वजनिक तेल कंपनी इंडियल ऑयल कारपोरेशन के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल के दाम आज मध्यरात्रि से 60.70 रपये प्रति लीटर होंगे जो इस समय 61.20 रपये प्रति लीटर हैं। एक सितंंबर के बाद से पेट्रोल की कीमत में यह पहला बदलाव है जब उसके दाम दो रपये प्रति लीटर कम किये गये थे। उसके बाद के पखवाड़ों में पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया।


हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं किया। इससे पहले डीजल 16 अक्तूबर को 95 पैसे व एक अक्तूबर को 50 पैसे महंगा हुआ था। एक सितंबर को डीजल के दाम 50 पैसे प्रति लीटर घटे थे। इंडियन ऑयल ने एक बयान में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों व रपया-अमेरिकी डालर विनियम दर को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल के दाम में यह कटौती की गई है।
उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने पहली व 16वीं तारीख को पेट्रोल डीजल के दाम में संशोधन करतीं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत