1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. त्रिपुरा: कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास पर हमला, अस्पताल में भर्ती कराएं गए

त्रिपुरा: कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास पर हमला, अस्पताल में भर्ती कराएं गए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2021 04:17 pm IST,  Updated : Jan 17, 2021 04:33 pm IST

त्रिपुरा के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास पर हमला हुआ है। उनकी गाड़ी के शीशें फोड़ डाले गए है। कांग्रेस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर इस हमले का आरोप लगाया है।

त्रिपुरा: कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास पर बड़ा हमला, अस्पताल में भर्ती कराएं गए- India TV Hindi
त्रिपुरा: कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास पर बड़ा हमला, अस्पताल में भर्ती कराएं गए Image Source : ANI

अगरतला: त्रिपुरा के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास पर हमला हुआ है। उनकी गाड़ी के शीशें फोड़ डाले गए है। कांग्रेस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर इस हमले का आरोप लगाया है। पीयूष कांति की गाड़ी पर यह हमला त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले के बिसालघर इलाके में हुआ है। इस हमले के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को 12 घंटे के राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह हमला सत्तारूढ़ भाजपा समर्थकों द्वारा किया गया और पास में तैनात पुलिस कर्मियों के बावजूद हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बिस्वास सुरक्षाकर्मियों की मदद से घटनास्थल से भागने में सफल रहे और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।  

पढ़ें- Weather forecast: भीषण ठंड, शीतलहर, बर्फबारी और बारिश; जानें कई दिनों के मौसम का हाल

पढ़ें- आज 8 नई ट्रेनें चलाई गई, जानिए रूट-टाइमिंग समेत पूरी डिटेल

प्रदीप किशोर देबबर्मन के इस्तीफे के बाद बिस्वास दिसंबर 2019 से कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष बनाए गए थे। यह हमला तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बिस्वास के नेतृत्व में किए गए आंदोलन के दो दिन बाद हुआ है। बिस्वास ने अगरतला में महात्मा गांधी की प्रतिमा से राजभवन तक कांग्रेस मार्च का नेतृत्व किया था।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा की गई तस्वीरों से पता चलता है कि वाहन में तोड़फोड़ की गई है जिसमें उसके आगे और पीछे की विंडशील्ड टूट गई है। रिपोर्टों में अनुसार इस हमले में कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए है।

पढ़ें- नहीं मानी बात तो होगा बड़ा नुकसान, परिवहन मंत्रालय ने ट्वीट कर दी जानकारी

पढ़ें- योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी के साथ जानें क्या हुआ?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत