1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला नाकाम, घात लगाए बैठे थे

अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला नाकाम, घात लगाए बैठे थे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 13, 2016 10:25 am IST,  Updated : Jul 13, 2016 10:25 am IST

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकियों के एक बड़े हमले को नाकाम कर दिया गया है। सत्तर से ज्यादा बसों में करीब आठ हजार श्रद्धालुओं का जत्था अनंतनाग से पहलगाम की ओर जाने वाला

amarnath-yatra- India TV Hindi
amarnath-yatra

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकियों के एक बड़े हमले को नाकाम कर दिया गया है। सत्तर से ज्यादा बसों में करीब आठ हजार श्रद्धालुओं का जत्था अनंतनाग से पहलगाम की ओर जाने वाला था और पहलगाम के रास्ते में आतंकी घात लगाए बैठे थे लेकिन ऐन वक्त पर आईबी को इस साजिश की भनक लग गई और बाबा बर्फानी के भक्तों से भरी बसों को आगे जाने से रोक दिया गया।

इस बीच घाटी में अब तक हालात सामान्य नहीं हुए हैं, कई इलाकों में कर्फ्यू लगा हुआ है। आज अलगाववादियों के जुलूस की वजह से तनाव है..साथ ही आज कश्मीर भी बंद है। स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री मेहबूबा मुफ्ती ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत