1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्‍ली हिंसा पर पीएम मोदी का ट्वीट, कहा-शांति और सद्भावना हमारा मूल सिद्धांत

दिल्‍ली हिंसा पर पीएम मोदी का ट्वीट, कहा-शांति और सद्भावना हमारा मूल सिद्धांत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 26, 2020 02:12 pm IST,  Updated : Feb 26, 2020 02:12 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली हिंसा पर ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पीएम मोदी ने दो ट्वीट किए। पीएम ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने दिल्ली के हालात की पूरी समीक्षा की है। दिल्ली पुलिस और दूसरी एजेंसियां शांति बनाए रखने की कोशिश में जुटी हैं। 

दिल्‍ली हिंसा पर पीएम मोदी का ट्वीट, कहा-शांति और सद्भावना हमारा मूल सिद्धांत- India TV Hindi
दिल्‍ली हिंसा पर पीएम मोदी का ट्वीट, कहा-शांति और सद्भावना हमारा मूल सिद्धांत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली हिंसा पर ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पीएम मोदी ने दो ट्वीट किए। पीएम ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने दिल्ली के हालात की पूरी समीक्षा की है। दिल्ली पुलिस और दूसरी एजेंसियां शांति बनाए रखने की कोशिश में जुटी हैं। शांति और सद्भाव हमारा मूल मंत्र है। उन्होंने दिल्ली में शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की और कहा कि ये जरूरी है कि जल्द से जल्द शांति की बहाली हो।

Related Stories

बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20 पर पहुंच गई है। जीटीबी अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल से शवों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल लाया गया। इसके साथ ही मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

इसके अलावा, करीब 130 से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें करीब 56 से अधिक पुलिस के जवान हैं। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली यानी उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर और चांदबाग में रविवार, सोमवार और मंगलवार को लगातार हिंसा हुई, जिसकी वजह से प्रशासन ने धारा 144 लगा दिया है और पुलिस की भारी तैनाती की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत