1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को ब्राजील रवाना होंगे पीएम मोदी

BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को ब्राजील रवाना होंगे पीएम मोदी

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 11, 2019 10:03 pm IST,  Updated : Nov 11, 2019 10:03 pm IST

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में बताया गया है कि मोदी छठी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। पहली बार उन्होंने 2014 में ब्राजील के फोर्टालेजा में शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था।

PM Narendra Modi- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 13-14 नवम्बर को ब्राजील में होंगे। इस सम्मेलन का विषय ‘‘अभिनव भविष्य के लिए आर्थिक वृद्धि’’ है। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में बताया गया है कि मोदी छठी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। पहली बार उन्होंने 2014 में ब्राजील के फोर्टालेजा में शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था।

सूत्रों ने कहा कि वह मंगलवार की दोपहर ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया के लिए रवाना होंगे। दौरे में भारत से उद्योगपतियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रह सकता है। यह प्रतिनिधिमंडल ब्रिक्स बिजनेस फोरम में विशेष रूप से शिरकत करेगा जहां सभी पांच देशों का व्यावसायिक समुदाय मौजूद रहेगा।

प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से भी अलग से मुलाकात करेंगे। वह ब्रिक्स बिजनेस फोरम के समापन समारोह में भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के ब्रिक्स नेताओं के साथ बैठक में भी हिस्सा लेंगे। ब्रिक्स पांच उभरती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का समूह है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत