1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी का इजरायल दौरा: भारत और इजरायल के बीच सात ऐतिहासिक समझौते

पीएम मोदी का इजरायल दौरा: भारत और इजरायल के बीच सात ऐतिहासिक समझौते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2017 05:22 pm IST,  Updated : Jul 05, 2017 05:46 pm IST

स्पेस टेक्नोलॉजी और रिसर्च को लेकर समझौता, कृषि के क्षेत्र में सहयोग, यूपी में वाटर यूटिलिटी और वाटर मैनेजमेंट पर समझौता, यूपी जल निगम के साथ यह समझौता हुआ।

India Israel- India TV Hindi
India Israel

तेल अवीव:  पीएम मोदी के इजरायल दौरे के दौरान आज भारत और इजरायल के बीच सात अहम समझौते हुए। स्पेस टेक्नोलॉजी और रिसर्च को लेकर अहम समझौता हुआ। कृषि के क्षेत्र में सहयोग, यूपी में वाटर यूटिलिटी और वाटर मैनेजमेंट पर समझौता हुआ।  पेयजल और सफाई पर दोनों देशों के बीच अहम समझौता हुआ।  दोनों देशों की तरफ से साझा प्रेस कॉन्फेंस को पीएम बेजामिन नेतन्याहू और पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इजरायल काफी आगे हैं और दोनों देशों के बीच समझौता संबंधों को नई दिशा प्रदान करेगा। पीएम मोदी ने इजरायल के पीएम नेतन्याहू को भारत आने का न्यौता भी दिया।

नेतन्याहू ने कहा कि यह ऐतिहासिक दौरा है। हम साथ मिलकर एक ऐतिहासिक फैसले पर पहुंचे हैं। आतंकवाद दोनों देशों के लिए बड़ी चुनौती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत