1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री ने की देशवासियों के सेवा कार्यों की सराहना, कहा- सेवा परमो धर्म:

प्रधानमंत्री ने की देशवासियों के सेवा कार्यों की सराहना, कहा- सेवा परमो धर्म:

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2020 03:10 pm IST,  Updated : May 31, 2020 03:10 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के इस दौर में दूसरों की सेवा में लगे लोगों में कभी तनाव नहीं दिखता है।

PM Modi says seva parmo dharma in Mann ki Baat- India TV Hindi
PM Modi says seva parmo dharma in Mann ki Baat Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के इस दौर में दूसरों की सेवा में लगे लोगों में कभी तनाव नहीं दिखता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि साथियों, देशवासियों की संकल्पशक्ति के साथ एक और शक्ति इस लड़ाई में हमारी सबसे बड़ी ताकत है वो है देशवासियों की सेवाशक्ति। वास्तव में इस महामारी के समय हम भारतवासियों ने ये दिखा दिया है कि सेवा और त्याग का हमारा विचार केवल हमारा आदर्श नहीं है बल्कि भारत की जीवनपद्धति है और हमारे यहां तो कहा गया है 'सेवा परमो धर्म:'।

उन्होनें कहा कि सेवा में अपना सबकुछ समर्पित करने वालों की संख्या अनगिनत है। तमिलनाडू के मदुरई में सी मोहन ने अपनी मेहनत की कमाई से बेटी की पढ़ाई के लिए 5 लाख  बचाए थे जिसे उन्होनें अब जरूरतमंदों और गरीबों की सेवा के लिए खर्च किए। वहीं अगरतला में ठेला चलाकर जीवन चलाने वाले गौतम दास अपनी कमाई से रोज दाल चावल खरीदकर लोगों को खाना खिला रहे हैं। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि पठानकोट से दिव्यांग भयराजू ने दूसरों की मदद से जोड़ी गई छोटी सी पूंजी से 3000 से ज्यादा मास्क बांटे और 100 परिवालों के लिए खाना जुटाया। उन्होनें कहा कि महिला सहायता समूहों की माताएं बहने हर दिन हजारों की संख्या में मास्क बना रही हैं। ऐसे कितने उदाहरण हर दिन देखने को मिल रहे हैं। उन्होनें कहा कि मैं सेवा भाव से सभी लोगों की सेवा में लगे लोगों का आदर करता हूं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत