1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री मोदी ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर

प्रधानमंत्री मोदी ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 25, 2015 11:16 am IST,  Updated : Apr 25, 2015 11:39 am IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली मेट्रो में सफर किया। मोदी ने आज सुबह धौला कुआं से द्वारका तक का सफर तय किया। पीएम के साथ एनएसए अजीत डोवाल भी साथ थे। आज

प्रधानमंत्री मोदी ने...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री मोदी ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली मेट्रो में सफर किया। मोदी ने आज सुबह धौला कुआं से द्वारका तक का सफर तय किया। पीएम के साथ एनएसए अजीत डोवाल भी साथ थे।

आज सुबह 9:55 बजे नरेंद्र मोदी धौला कुआं से मेट्रो में बैठे कर 15 मिनट के सफर के बाद द्वारका तक गए और 10:10 बजे मेट्रो से उतरे।

मेट्रो में सफर करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने सफऱ का काफी आनंद लिया। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उनका ये सफर काफी आनंददायक रहा। मोदी ने दिल्ली मेट्रो और मेट्रो मेन कहे जानेवाले श्रीधरन की भी तारीफ की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत