1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 2019 में PM मोदी के एक ट्वीट को मिले सबसे ज्यादा लाइक, बना 'गोल्डन ट्वीट ऑफ इंडिया'

2019 में PM मोदी के एक ट्वीट को मिले सबसे ज्यादा लाइक, बना 'गोल्डन ट्वीट ऑफ इंडिया'

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 10, 2019 11:46 pm IST,  Updated : Dec 10, 2019 11:51 pm IST

मई 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए ट्वीट को इस साल भारत में सबसे ज्यादा री-ट्वीट और लाइक किया गया।

Prime Minister Narendra Modi - India TV Hindi
Prime Minister Narendra Modi  Image Source : PTI

नई दिल्ली: मई 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए ट्वीट को इस साल भारत में सबसे ज्यादा री-ट्वीट और लाइक किया गया। यह जानकारी ट्विटर ने मंगलवार को दी। ट्विटर ने एक बयान में कहा, "लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए ट्वीट हैशटैग लोकसभाइलेक्शंस2019 को इस साल सबसे अधिक (1.17 लाख) बार री-ट्वीट किया गया और इसे सबसे अधिक (4.2 लाख) लाइक मिले, जिससे यह भारत में गोल्डन ट्वीट बन गया।" 

इसके अलावा इस साल लोकसभा चुनाव के लिये हैशटेग लोकसभाइलेक्शन2019 भारत में इस साल सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया हैशटैग रहा। इसके बाद हैशटैग चंद्रयान2, हैशटैग सीडब्ल्यूसी19, हैशटैग पुलवामा और हैशटैग आर्टिकल 370 का नंबर आता है। मनोरंजन जगत में अभिनेताओं में अमिताभ बच्चन का हैंडल शीर्ष पर जबकि अभिनेत्रियों में सोनाक्षी सिन्हा का हैंडल शीर्ष पर रहा। 

खेल जगत में एम एस धोनी को जन्मदिन की बधाई देने वाला विराट कोहली के ट्वीट को सबसे अधिक बार री-ट्वीट किया गया। इस ट्वीट को 45,000 से अधिक बार री-ट्वीट किया गया और इसे 4.12 लाख लाइक मिले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत