1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'मेक इन इंडिया' से 'रेप इन इंडिया' की तरफ बढ़ रहा है देश, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बयान

'मेक इन इंडिया' से 'रेप इन इंडिया' की तरफ बढ़ रहा है देश, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 10, 2019 12:44 pm IST,  Updated : Dec 10, 2019 01:12 pm IST

अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में कहा कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर प्रधानमंत्री की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है।

Adhir Ranjan Chowdhury says country heading towards rape in India from make in India- India TV Hindi
Adhir Ranjan Chowdhury says country heading towards rape in India from make in India Image Source : LOK SABHA

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बलात्कार की घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर निशाना साधते हुए विवादास्पद बयान दे दिया है। अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में कहा कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर प्रधानमंत्री की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है। अधीर रंजन चौधरी ने इसके बाद कहा कि भारत धीरे-धीरे ‘मेक इन इंडिया’ से ‘रेप इन इंडिया’ की तरफ बढ़ रहा है। अधीर रंजन चौधरी के इस बयान के बाद संसद में हंगामा और बढ़ गया।

अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में दिए अपने भाषण में कहा कि हिंदुस्तान में कठुआ से लेकर उन्नाव तक, हर दिन एक के बाद एक सामुहिक बलात्कार की घटना हो रही हैं, पीड़ितों को आग लगाकर मारने की घटना हो रही है, सारे सदन ने इसपर चिंता व्यक्त की है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि देश में रोजाना 106 बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं और इनमें 40 प्रतिशत बलात्कार माइनर के होते हैं, और 4 में से सिर्फ 1 मामले में ही सजा हो पाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत