नई दिल्ली. पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एक साथ खड़ा है। पीएम मोदी की अपील पर लोग रविवार को रात 9 बजे अपने घरों की लाइटें बंद करके घरों की बालकनी, दरवाजों पर दीये, टार्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर खड़े हुए। आपको बता दें कि 3 अप्रैल को देश के नाम संदेश में पीएम मोदी ने कहा था कि जब चारों तरफ जब हर व्यक्ति एक-एक दीया जलाएगा, तब प्रकाश की उस महाशक्ति का ऐहसास होगा, जिसमें एक ही मकसद से हम सब लड़ रहे हैं, उस प्रकाश में, उस रोशनी में, उस उजाले में, हम अपने मन में ये संकल्प करें कि हम अकेले नहीं हैं, कोई भी अकेला नहीं है!!! आइए आपको दिखाते हैं विभिन्न शहरों में लोग किस तरह कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हुए।
देखिए वीडियो






