1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का सीएम बनने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का सीएम बनने पर दी बधाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 16, 2020 09:58 pm IST,  Updated : Feb 16, 2020 10:58 pm IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को तीसरी बार दिल्ली का सीएम बनने पर बधाई दी है।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र  मोदी ने ट्वीट कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को तीसरी बार दिल्ली का सीएम बनने पर बधाई दी है। अरविंद केजरीवाल ने बधाई के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि केंद्र और आप सरकार को एक ऐसी दिल्ली बनाने के लिए साथ काम करना चाहिए, जिस पर सबको गर्व हो।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने की बधाई देता हूं। सार्थक कार्यकाल के लिए मेरी तरफ से शुभकामनाएं।’’ केजरीवाल ने रविवार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री मोदी को भी आमंत्रित किया था लेकिन कई परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद सर, मेरी इच्छा थी कि आप आज आते, लेकिन मैं आपकी व्यस्तता समझ सकता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ सभी भारतीय गर्व कर सकें, ऐसी दिल्ली बनाने के लिए हमें साथ मिलकर काम करना चाहिए।’’ अरविंद केजरीवाल ने कई मंत्रियों मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम और कैलाश गहलोत के साथ पद व गोपनीयता की शपथ ली। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत