1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी से कहा 'प्लीज मुझे फॉलो कर लें, मिल जाएगा नए साल का गिफ्ट', प्रधानमंत्री ने ऐसे दिया जवाब

पीएम मोदी से कहा 'प्लीज मुझे फॉलो कर लें, मिल जाएगा नए साल का गिफ्ट', प्रधानमंत्री ने ऐसे दिया जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2020 06:53 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 08:09 pm IST

प्रधानमंत्री मोदी के एक फॉलोअर ने ट्विट कर कहा-माननीय प्रधान मंत्री, मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और आपका फॉलोअर हूं

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फॉलोअर को नए साल पर एक नया गिफ्ट दिया है। ये गिफ्ट कुछ और नहीं बल्कि उनके फॉलोअर ने जो कुछ गिफ्ट के तौर पर मांगा उसे पीएम ने पूरा कर दिया। जी हां, प्रधानमंत्री मोदी के एक फॉलोअर ने ट्वीट कर कहा-माननीय प्रधान मंत्री, मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और आपका फॉलोअर हूं सर,  मैं आपसे एक गिफ्ट मांगता हूं, क्या आप मुझे देंगे? सर, आप मुझे फॉलो करेंगे सर।

इस ट्वीट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रया में उस शख्स को ट्विटर पर फॉलो किया और मैसेज में लिखा-Done so. Have a great year ahead (मैंने ऐसा कर दिया है। आपके आगे महान वर्ष है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत