1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी, शाह और नड्डा ने हिंदी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

PM मोदी, शाह और नड्डा ने हिंदी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 14, 2019 12:31 pm IST,  Updated : Sep 14, 2019 12:31 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Home Minister Amit Shah and PM Narendra Modi | PTI File- India TV Hindi
Home Minister Amit Shah and PM Narendra Modi | PTI File

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मोदी और शाह ने कहा कि हिंदी देश को एकता की डोर में बांधने का काम कर सकती है। मोदी ने टि्वटर पर कहा, ‘हिंदी दिवस पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। भाषा की सरलता, सहजता और शालीनता अभिव्यक्ति को सार्थकता प्रदान करती है। हिंदी ने इन पहलुओं को खूबसूरती से समाहित किया है।’

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘आज हिंदी दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि हम अपनी- अपनी मातृभाषा के प्रयोग को बढाएं और साथ में हिंदी भाषा का भी प्रयोग कर देश की एक भाषा के पूज्य बापू और लौह पुरूष सरदार पटेल के स्वप्न को साकार करने में योगदान दें।’ हिंदी दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है परन्तु पूरे देश की एक भाषा होना अत्यंत आवश्यक है जो विश्व में भारत की पहचान बने।


शाह ने कहा कि आज देश को एकता की डोर में बाँधने का काम अगर कोई एक भाषा कर सकती है तो वो सर्वाधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा ही है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा कि हिंदी भारत में सर्वाधिक बोली एवं समझी जाने वाली भाषा है जो हम सभी भारतीयों को एकता के सूत्र में पिरोती है एवं विश्व में हमारी पहचान भी है। उन्होंने कहा, ‘आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए हम सभी अपने दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाएं एवं दूसरों को भी प्रेरित करें।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत