1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को 47वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को 47वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

 Written By: IANS
 Published : Jun 19, 2017 12:12 pm IST,  Updated : Jun 19, 2017 12:12 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनके 47वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की।

PM modi congratulate rahul Gandhi- India TV Hindi
PM modi congratulate rahul Gandhi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनके 47वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना करता हूं।"

राहुल गांधी अपनी 93 वर्षीय नानी से मिलने के लिए इटली गए हुए हैं और अपना जन्मदिन वहीं मनाएंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल के जन्मदिन की खुशी में यहां केक काटेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत