1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब्दुल्ला आजम खान के रेस्टोरेंट का बिजली कनेक्शन कटा, विद्युत विभाग को मिली थी चोरी की शिकायत

अब्दुल्ला आजम खान के रेस्टोरेंट का बिजली कनेक्शन कटा, विद्युत विभाग को मिली थी चोरी की शिकायत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2019 05:19 pm IST,  Updated : Sep 05, 2019 05:22 pm IST

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान के रेस्टोरेंट में बिजली चोरी किए जाने की सूचना पर बिजली विभाग ने छापा मारा।

Abdullah Azam Khan's resort- India TV Hindi
Abdullah Azam Khan's resort Image Source : ANI

रामपुर: समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान के रेस्टोरेंट में बिजली चोरी किए जाने की सूचना पर बिजली विभाग ने छापा मारा। छापेमारी में विभाग ने बिजली चोरी की सूचना को सही पाया, जिसके बाद अब्दुल्ला आजम खान के रेस्टोरेंट का बिजली कनेक्शन काट दिया गया।

SDM सदर रामपुर पीपी तिवारी ने कहा कि “बिजली चोरी की शिकायत के साथ अवैध तरीके से रेस्टोरेंट में कुआं बनाने की शिकायत भी मिली थी। जिसके बाद हमारी टीम ने रेस्टोरेंट की चेकिंग की। जांच चल रही है। बिजली की आपूर्ती को काट दिया गया है।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत