1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राशिद खान ने टेस्ट क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले कप्तान

राशिद खान ने टेस्ट क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले कप्तान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 05, 2019 11:21 am IST,  Updated : Sep 05, 2019 11:21 am IST

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच आज यानी 5 सितंबर से चटगांव में एकमात्र टेस्ट खेला जा रहा है। इस टेस्ट में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

राशिद खान ने टेस्ट...- India TV Hindi
राशिद खान ने टेस्ट क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले कप्तान Image Source : RASHID KHAN

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच आज यानी 5 सितंबर से चटगांव में एकमात्र टेस्ट खेला जा रहा है। इस टेस्ट में मेहमान टीम अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

टॉस जीतने के साथ ही राशिद खान ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, राशिद टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।  उन्होंने 20 साल 350 दिन की उम्र में ये कारनामा किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान टटेंडा टायबू के नाम दर्ज था। टायबू ने 6 मई 2004 को श्रीलंका के खिलाफ 20 साल 358 दिन की उम्र में टेस्ट कप्तानी संभाली थी।

इस मामलें में तीसरे नंबर भारत के मंसूर अली खान पटौदी है जिन्हें 21 साल 77 दिन की उम्र में कप्तान बनने का मौका मिला था। ये उपलब्धि उन्होंने 23 मार्च 1962 को वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल की थी। वहीं, सचिन तेंदुलकर को 23 साल 169 दिन की उम्र में कप्तान बनने का गौरव प्राप्त हुआ था।

गौरतलब है कि क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके राशिद खान के लिए सबसे युवा कप्तान बनने की उपलब्धि कई मायनों में खास है। बांग्लादेश के खिलाफ उसी के घर में खेला जा रहा ये टेस्ट अफगानिस्तान का महज तीसरा 5 दिवसीय टेस्ट मैच है।

अफगान टीम ने पिछले साल ही टेस्ट टीम का दर्जा हासिल किया था और अपने पहले ही टेस्ट में उसे भारत के हाथों 262 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि अफगान टीम अगले टेस्ट मैच में आयरलैंड को 7 विकेट से हराने में कामयाब रही और इंग्लैंड-पाकिस्तान के बाद दूसर टेस्ट में जीत हासिल करने वाली दुनिया की तीसरी टीम बनीं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल