1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंजूर किया उपेंद्र कुशवाहा का इस्तीफा

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंजूर किया उपेंद्र कुशवाहा का इस्तीफा

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 11, 2018 03:47 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 03:47 pm IST

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंगलवार को RLSP अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

RLSP अध्यक्ष उपेंद्र...- India TV Hindi
RLSP अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (File Photo) Image Source : PTI

नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंगलवार को RLSP अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया। मीडिया को जारी बयान में राष्ट्रपति भवन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से कुशवाहा के इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है। 

कुशवाहा ने सोमवार को BJP से अपने संबंध तोड़ते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। कुशवाहा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल का कद घटाकर उसे महज एक ‘‘रबर स्टांप’’ बना दिया, पिछड़े वर्ग को ‘‘धोखा’’ दिया और बिहार को सिर्फ ‘‘जुमले’’ दिए।

संसद के शीतकालीन सत्र से एक दिन पहले बिहार से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) नेता ने कहा कि उनके लिए विपक्षी गठबंधन में जाने का विकल्प खुला है, जिसमें लालू प्रसाद की राजद और कांग्रेस हैं। उन्होंने दावा किया कि BJP के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) राज्य में एक भी सीट नहीं जीत पाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत