1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अरुणाचल में हटा राष्ट्रपति शासन, नई सरकार के गठन का रास्ता साफ

अरुणाचल में हटा राष्ट्रपति शासन, नई सरकार के गठन का रास्ता साफ

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 19, 2016 09:13 pm IST,  Updated : Feb 19, 2016 09:13 pm IST

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की ओर से नई सरकार के गठन का रास्ता साफ किए जाने के बाद अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया और अब राज्य में कांग्रेस के बागी नेता कलीखाओ

supreme court- India TV Hindi
supreme court

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की ओर से नई सरकार के गठन का रास्ता साफ किए जाने के बाद अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया और अब राज्य में कांग्रेस के बागी नेता कलीखाओ पुल के नेतृत्व में नई सरकार बन सकती है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अरूणाचल प्रदेश से राष्ट्रपति शासन हटाने की केद्रीय मंत्रिमंडल की अनुशंसा को स्वीकृत प्रदान कर दी।

कांग्रेस नेता और हटाए गए मुख्यमंत्री नबाम तुकी को आखिरी झटका उच्चतम न्यायालय से मिला था। तुकी विधानसभा में बहुमत साबित करने करने का मौका पाना चाह रहे थे लेकिन उच्चतम न्यायालय ने अंतरिम निर्देश के उनके आग्रह को ठुकरा दिया।

कैबिनेट ने बीते बुधवार को अरुणाचल प्रदेश से राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश की थी। इससे पहले कांग्रेस के बागी विधायकों एवं भाजपा और निर्दलीय विधायकों सहित 31 सदस्यों ने राज्यपाल जेपी राजखोवा से मुलाकात कर नई सरकार के गठन का दावा किया था।

पुल के नेतृत्व में कांग्रेस के बागियों की बगावत के बाद राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था जिसके बाद 26 जनवरी को राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। खबर है कि तुकी को 60 सदस्यीय विधानसभा में 26 विधायकों का समर्थन हासिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत