1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पेट्रोल 3.07 रुपये और डीजल 1.90 रुपये महंगा, नई दरें आधी रात से लागू

पेट्रोल 3.07 रुपये और डीजल 1.90 रुपये महंगा, नई दरें आधी रात से लागू

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 16, 2016 07:05 pm IST,  Updated : Mar 16, 2016 07:06 pm IST

नई दिल्‍ली: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि की घोषणा की है। पेट्रोल की कीमत 3.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 1.90 रुपये प्रति

petrol- India TV Hindi
petrol

नई दिल्‍ली: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि की घोषणा की है। पेट्रोल की कीमत 3.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 1.90 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें बुधवार-गुरुवार की रात 12 बजे से प्रभावी होंगी।

इससे पहले तेल कंपनियों ने 29 फरवरी को पेट्रोल 3 रुपये प्रति लीटर सस्‍ता कर आम जनता को खुश होने का मौका दिया था। लेकिन यह खुशी ज्‍यादा दिन तक टिक नहीं पाई। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में तेजी आने की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह वृद्धि की गई है। डीजल और महंगा होने से माल भाड़ा बढ़ने की संभावना भी बढ़ गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत