1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM नरेंद्र मोदी से मिले प्रिंस विलियम और केट मिडलटन

PM नरेंद्र मोदी से मिले प्रिंस विलियम और केट मिडलटन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 12, 2016 10:53 am IST,  Updated : Apr 12, 2016 02:06 pm IST

ड्यूक और डचेज ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम और केट मिडलटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लंच करेंगे। इसके बाद वे काजीरंगा नेशनल पार्क जाएंगे।

prince william and kate middleton with narendra modi- India TV Hindi
prince william and kate middleton with narendra modi

नई दिल्ली: ड्यूक और डचेज ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम और केट मिडलटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद वे काजीरंगा नेशनल पार्क जाएंगे।

प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने सोमवार को यहां गांधी स्मृति और इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति का दौरा किया। ब्रिटेन का यह शाही जोड़ा इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र चढ़ाने के बाद 30 जनवरी मार्ग स्थित गांधी स्मृति पहुंचा। इसी स्थान पर महात्मा गांधी को गोली लगी थी।

द ताज महल पैलेस होटल में रविवार रात उनके लिए स्वागत समारोह रखा गया, जिसमें फिल्म जगत, खेल व कारोबार जगत की दिग्गज हस्तियां जुटीं। स्वागत समारोह के मेजबान ऐश्वर्य व शाहरुख खान रहे। कार्यक्रम में माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्य राय बच्चन, परिणीति चोपड़ा और हुमा कुरैशी के साथ कई और हस्तियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

ब्रिटिश शाही दंपति प्रिंस विलियम्स और उनकी पत्नी केट मिडिलटन की यह पहली भारत यात्रा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत