1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा में जेलर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, अब कैदियों की हो रही है जांच

गोवा में जेलर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, अब कैदियों की हो रही है जांच

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 11, 2020 12:04 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 12:04 pm IST

गोवा सरकार ने कोलवाल स्थित केंद्रीय कारागार में एक जेलर के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सभी कैदियों की जांच शुरू कर दी है।

गोवा में जेलर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, अब कैदियों की हो रही है जांच- India TV Hindi
गोवा में जेलर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, अब कैदियों की हो रही है जांच Image Source : PTI

पणजी: गोवा सरकार ने कोलवाल स्थित केंद्रीय कारागार में एक जेलर के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सभी कैदियों की जांच शुरू कर दी है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव निला मोहनन ने बताया कि जेल के सभी कैदियों की जांच शुक्रवार से शुरू कर दी गई है। 

उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हाल ही में एक जेलर के संक्रमित पाए जाने के बाद एहतियाती कदम के तौर पर जांच शुरू की गई है। 

मोहनन ने शुक्रवार को कहा, ‘‘कुछ दिन पहले हमें सूचना मिली कि एक जेलर संक्रमित पाया गया है। इसके बाद हमने जेलरों, स्टाफ सदस्यों और दो-तीन कैदियों समेत 42 अन्य के नमूने लिए जो उनके संपर्क में आए थे। लेकिन वे सभी संक्रमित नहीं पाए गए।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘शुक्रवार से स्वास्थ्य अधिकारियों ने जेल में व्यापक जांच शुरू कर दी। हर कैदी की जांच की जा रही है। अभी तक कुल 161 नमूनों की जांच की गई और इनमें से कोई संक्रमित नहीं पाया गया है।’’ 

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम तक कुल 221 नमूने एकत्रित किए गए और अगले कुछ दिनों तक यह अभियान जारी रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत