1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 17 दिसंबर को पीएसएलवी-सी 50 करेगा संचार उपग्रह सीएमएस-01 का प्रक्षेपण: इसरो

17 दिसंबर को पीएसएलवी-सी 50 करेगा संचार उपग्रह सीएमएस-01 का प्रक्षेपण: इसरो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2020 04:23 pm IST,  Updated : Dec 11, 2020 04:23 pm IST

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (पीएसएलवी)-सी 50 आगामी 17 दिसंबर को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से संचार उपग्रह सीएमएस-01 का प्रक्षेपण करेगा।

PSLV-C50 to launch communication satellite CMS-01 on 17 December: ISRO- India TV Hindi
PSLV-C50 to launch communication satellite CMS-01 on 17 December: ISRO Image Source : PTI

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (पीएसएलवी)-सी 50 आगामी 17 दिसंबर को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से संचार उपग्रह सीएमएस-01 का प्रक्षेपण करेगा। इसरो ने कहा, ‘‘पीएसएलवी का 52वां मिशन पीएसएलवी-सी 50 श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के द्वितीय प्रक्षेपण पैड से संचार उपग्रह सीएमएस-01 का प्रक्षेपण करेगा।

प्रक्षेपण अस्थायी तौर पर 17 दिसंबर 2020 को अपराह्न तीन 3:41 बजे निर्धारित है जो मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।’’ इसने कहा कि संचार उपग्रह सीएमएस-01 ‘एक्सटेंडेड सी बैंड’ में सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है जिसके दायरे में भारत की मुख्य भूमि, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप द्वीपसमूह होंगे। सीएमएस-01 भारत का 42वां संचार उपग्रह है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत