1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलवामा हमला: भारत सरकार ने श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा की बंद

पुलवामा हमला: भारत सरकार ने श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा की बंद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2019 04:53 pm IST,  Updated : Feb 18, 2019 04:56 pm IST

भारत सरकार ने लाइन ऑफ कंट्रोल के रास्ते श्रीनगर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद जाने वाली बस सेवा को रद्द कर दिया है।

Srinagar-Muzaffarabad bus service- India TV Hindi
Representational Photo

नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत कई कूटनीतिक फैसले कर रहा है, ताजा जानकारी मिली है कि भारत सरकार ने लाइन ऑफ कंट्रोल के रास्ते श्रीनगर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद जाने वाली बस सेवा को रद्द कर दिया है। इस बस सेवा की शुरुआत अप्रैल 2005 में की गई थी।

पुंछ के जिला विकास आयुक्त अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि मौजूदा कानून व्यवस्था के मद्देनजर क्रॉस एलओसी बस सेवा स्थगित कर दी गयी है। राहुल यादव ने बताया कि बस सेवा रोके जाने के बारे में यात्रियों को भली भांति अवगत करा दिया गया है। 

एलओसी के आर-पार कारोबार के मुद्दे पर राहुल यादव ने कहा कि रविदास जयंती पर सार्वजनिक छुट्टी होने के कारण मंगलवार को यह नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हालात की समीक्षा करने के बाद दोनों तरफ से कारोबार पर फैसला लिया जाएगा।  इससे पहले पाकिस्तान से आयातित होने वाले सभी सामानों पर सीमाशुल्क बढ़ाकर 200 प्रतिशत कर दिया है। सरकार इससे पहले पाकिस्तान को दिये गये ‘सबसे तरजीही देश’ का दर्जा वापस ले चुकी है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत