1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकी मसूद अजहर के ठिकाने का खुलासा, रावलपिंडी के आर्मी अस्पताल में छिपा है 'आतंक का आका'

आतंकी मसूद अजहर के ठिकाने का खुलासा, रावलपिंडी के आर्मी अस्पताल में छिपा है 'आतंक का आका'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2019 04:02 pm IST,  Updated : Feb 18, 2019 04:12 pm IST

जिस मसूद अज़हर के ठिकाने के बारे में अभी तक पता नहीं था इसकी खबर अब सुरक्षाबलों को लग गई है। खुलासा हुआ है कि आतंकी मौलाना मसूद अजहर रावलपिंडी के आर्मी अस्पताल में भर्ती है।

Terrorist Masood Azhar- India TV Hindi
Terrorist Masood Azhar

नई दिल्ली: पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड अब्दुल गाजी का खात्मा  करने के बाद सुरक्षाबलों की नजरें आंतक के असली सौदागर मसूद अजहर पर है। और, अब शायद उसका अंत करीब भी है। क्योंकि, जिस मसूद अज़हर के ठिकाने के बारे में अभी तक पता नहीं था इसकी खबर अब सुरक्षाबलों को लग गई है। खुलासा हुआ है कि आतंकी मौलाना मसूद अजहर रावलपिंडी के आर्मी अस्पताल में भर्ती है। 

मसूद अजहर के आसपास पाकिस्तानी सेना के जवानों का पहरा है। और, वो वहीं से भारत के खिलाफ बड़ी-बड़ी साजिशें रच रहा है। पिछले काफी वक्त से जिस मसूद अजहर के ठिकाने के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल रही थी। लेकिन, अब भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को उसके बारे में बेहद सटीक और ठोस इन्फॉर्मेशन हासिल हो गई है।

पता चला है कि उसने ISI और  पाकिस्तानी सेना की सरपरस्ती में आर्मी के बेस हॉस्पिटल को अपना नया ठिकाना बना लिया है। इलाज के नाम पर वो बेहद सख्त सुरक्षा में अस्पताल के एक कमरे में कैद हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत