1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुणे में पड़ोसी ने पड़ोसी को पत्थर से कुचला

पुणे में पड़ोसी ने पड़ोसी को पत्थर से कुचला

 Written By: Ajay Kamble
 Published : May 05, 2015 09:00 am IST,  Updated : May 05, 2015 11:50 am IST

पुणे: पुणे के राजेंद्र नगर इलाके में एक छोटे से विवाद पर एक शख्स के सिर पर पत्थर से हमला करने की वारदात सीसीटीवी कॅमेरे में कैद हो गई है। शनिवार शाम को अभिजीत मारणे

पड़ोसी ने पड़ोसी को...- India TV Hindi
पड़ोसी ने पड़ोसी को पत्थर से कुचला, वारदात CCTV कॅमेरे में कैद

पुणे: पुणे के राजेंद्र नगर इलाके में एक छोटे से विवाद पर एक शख्स के सिर पर पत्थर से हमला करने की वारदात सीसीटीवी कॅमेरे में कैद हो गई है। शनिवार शाम को अभिजीत मारणे नाम का यह शख्स पार्किंग में से अपनी गाडी निकाल रहा था कि तभी शिवाजी मोरे नाम के शक्स के साथ उसकी बहस हो गई।

इस कहासुनी से शिवाजी इतना ज्यादा आगबबूला हो गया की उसने पत्थर से अभिजीत पर हमला करना शुरू कर दिया। आरोपी शिवाजी ने पत्थर से कई बार अभिजीत के सिर, छाती पर हमला किया। इस दिल दहला देने वाली वारदात की हर तस्वीर सीसीटीवी कॅमेरे में कैद हो गई है।

इस बीच कुछ लोगों ने मोरे को रोकने की कोशिश भी की लेकिन शिवाजी ने उन्हे भी धमका दिया। लोग इकट्ठा होते गये लेकिन शिवाजी को रोकने की हिम्मत किसी की नहीं हुई।

दरअसल शिवाजी को शक था कि उसका पड़ोसी अभिजीत उसकी पत्नी पर बुरी नज़र रखता है। पार्किंग से बाइक निकालने आये अभिजीत से शिवाजी मोरे ने जब इस बारे में बात की तो दोनों के बीच कहा सुनी हो गयी और फिर शिवाजी ने गुस्से में आकर अभिजीत पर हमला कर दिया।

इस हमले के बाद अभिजीत की हालत नाजुक बनी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत