1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने मंजूर किया नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा

सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने मंजूर किया नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 20, 2019 11:27 am IST,  Updated : Jul 20, 2019 11:27 am IST

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा मंजूर कर राज्यपाल को भेज दिया है।

Punjab CM Captain Amarinder Singh accepts Navjot Singh...- India TV Hindi
Punjab CM Captain Amarinder Singh accepts Navjot Singh Sidhu resignation.

चंडीगढ़: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा मंजूर कर राज्यपाल को भेज दिया है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा 15 जालाई को मुख्यमंत्री के आवास भेजे दिया था। जिसे अब मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर राज्यपाल को भेज दिया है। 

नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा भेजने से पहले 14 जुलाई को ये दावा किया था कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 10 जून को अपना इस्तीफा भेजा दिया। इसके संबंध में नवजोत सिंह सिद्धू  ने ट्वीटर पर उस इस्तीफे की कॉपी सार्वजनिक कर दी थी।

हाल ही में अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे को लेकर कहा था कि अगर उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी नवजोत सिंह सिद्धू अपना काम नहीं करना चाहते हैं, तो वह कुछ कर नहीं सकते। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री को धान की फसल के अहम सीजन के दौरान काम छोड़कर जाने के बजाय अपने नये विभाग को स्वीकार करना चाहिए था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत