1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब सरकार ने Coronavirus मरीजों के इलाज की दरें तय की, जानिए डिटेल्स

पंजाब सरकार ने Coronavirus मरीजों के इलाज की दरें तय की, जानिए डिटेल्स

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2020 05:06 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 05:16 pm IST

पंजाब सरकार की ओर से कोरोना वायरस मरीजों के इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल्स की दरें तय कर दी गई है।

पंजाब सरकार ने Coronavirus के इलाज की दरें तय की, जानिए डिटेल्स- India TV Hindi
पंजाब सरकार ने Coronavirus के इलाज की दरें तय की, जानिए डिटेल्स Image Source : PTI

चंडीगढ़: पंजाब सरकार की ओर से कोरोना वायरस मरीजों के इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल्स की दरें तय कर दी गई है। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आइसोलेशन बेड का चार्ज 10 हजार रुपये प्रतिदिन रखा गया है। इसमें सपोर्टिव केयर और ऑक्सीजन भी शामिल है। वहीं एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पतालों में यह रेट 9 हजार रुपये प्रतिदिन तय किया गया है। 

गैर-एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पताल प्रति दिन 8,000 रुपये तक का शुल्क ले सकते हैं। गंभीर रोगियों के लिए इन श्रेणियों के अस्पताल (वेंटिलेटर के बिना आईसीयू) 15,000 रुपये, 14,000 रुपये और 13,000 रुपये ले सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।