1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. टंकी से पीने लायक साफ पानी देने वाला देश का पहला शहर बना पुरी

टंकी से पीने लायक साफ पानी देने वाला देश का पहला शहर बना पुरी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2021 05:40 pm IST,  Updated : Jul 26, 2021 11:43 pm IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को पुरी में ड्रिंक फ्रॉम टैप योजना का शुभारंभ किया।

टंकी से पीने लायक साफ पानी देने वाला देश का पहला शहर बना पुरी- India TV Hindi
टंकी से पीने लायक साफ पानी देने वाला देश का पहला शहर बना पुरी Image Source : PIXABAY

पुरी (ओडिशा): ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को पुरी में ड्रिंक फ्रॉम टैप योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही पुरी, भारत का पहला ऐसा शहर बन गया है जहां हर नल से उच्च गुणवत्ता वाले शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। इससे योजना से करीब 2.50 लाख से अधिक आबादी लाभान्वित होगी। 

इसके जरिए 24x7 पानी की टंकी यानी टैप से पीने योग्य शुद्ध पानी मिलेगा। ड्रिंक फ्रॉम टैप योजना का शुभारंभ होने के बाद पुरी, दुनिया के उन चुनिंदा शहरों की सूची में शामिल हो गया है, जहां सभी नागरिकों के लिए टैप के जरिये 24×7 उच्च गुणवत्ता वाले शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है। 

लंदन, लॉस एंजेल्स और सिंगापुर जैसे कई शहरों में यह व्यवस्था पहले से ही थी। अब इन शहरों की सूची में पुरी भी जुड़ गया है। ड्रिंक फ्रॉम टैप योजना का शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि केवल पूरी ही नहीं, पूरा ओडिशा विकास की नई गाथा लिख रहा है। 

उन्होंने कहा कि अब पुरी शहर के सभी लोगों को 24×7 शुद्ध पेयजल यानी कि हर घर, हर नल से स्वच्छ जल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरीवासियों को अब अपने घरों में फिल्टर लगाने की जरूरत नहीं है, अब टैप से ही स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि ड्रिंक फ्रॉम टैप योजना देश में पहली बार पुरी शहर में शुरू हुई है। लंदन, लॉस एंजेल्स और सिंगापुर जैसे शहरों की सूची में अब पुरी भी शामिल हो गया है। बता दें कि अभी इस तरह की व्यवस्था, अमेरिका, इंग्लैंड, जापान, सिंगापुर जैसे विकसित देशों में ही है। 

राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ड्रिंक फ्रॉम टैप योजना शुरू से पुरी शहर में हर साल 400 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा कमा होगा। राज्य में फाइव टी योजना के तहत 16 शहर के 40 लाख लोगों के लिए ड्रिंक फ्रॉम टैप योजना का कार्य जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।