1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रॉबर्ट वाड्रा से आज फिर होगी पूछताछ, ED ने कल पूछे थे ये 10 मुख्य सवाल!

रॉबर्ट वाड्रा से आज फिर होगी पूछताछ, ED ने कल पूछे थे ये 10 मुख्य सवाल!

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 12, 2019 09:31 pm IST,  Updated : Feb 13, 2019 12:00 am IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा से ED ने जमीन घोटाले के मामले में मंगलवार को पूछताछ की और बुधवार को दोबारा ED आने के लिए कहा। ED ने रॉबर्ट वाड्रा को सुबह साढ़े दस बजे पूछताछ के लिए ऑफिस बुलाया है।

Robert Vadra- India TV Hindi
Robert Vadra

जयपुर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा और उनका मां से ED ने जमीन घोटाले के मामले में मंगलवार को पूछताछ की। ED ने रॉबर्ट वाड्रा को बुधवार को दोबारा आने के लिए कहा। ED ने रॉबर्ट वाड्रा को सुबह साढ़े दस बजे पूछताछ के लिए ऑफिस बुलाया है। मंगलवार को हुई करीब 9 घंटे की पूछताछ के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने उनसे कई सवाल पूछे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED ने मुख्य तौर पर रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काइलाइट हॉस्पिटैलिटी, उनके बैंक खातों और जमीनों के बारे में सवाल किए।

रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस महासचिव और वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी ईडी कार्यालय तक उन्हें छोड़ने आई थीं। कड़ी सुरक्षा के बीच वाड्रा, प्रियंका और मौरीन सुबह करीब साढे दस बजे एक ही वाहन से शहर के अंबेडकर सर्किल स्थित ईडी के कार्यालय पहुंचे थे, जहां वाड्रा को छोड़कर प्रियंका वापस लौट गईं। इस दौरान ईडी कार्यालय के बाहर मौजूद कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी जिंदाबाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए।

रॉबर्ट वाड्रा से जो 10 मुख्य सवाल किए गए हैं वे इस तरह से हैं:

ED ने पूछे ये 10 मुख्य सवाल!
ED ने पूछे ये 10 मुख्य सवाल!

रॉबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि चुनाव आ रहा है इसलिए मोदी सरकार प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है और उनकी बुजुर्ग मां को परेशान कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई वाड्रा ने सवाल किया है कि सरकार ने आगामी चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू होने से ठीक एक महीने पहले पूछताछ के लिए उन्हें बुलाने में चार साल और आठ महीने का इंतजार क्यों किया? उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा है कि क्या उन्हें लगता है कि भारत के लोग इसे चुनावी हथकंडे के तौर पर नहीं देखेंगे? 

राजस्थान के सीमावर्ती शहर बीकानेर में कथित जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में जयपुर में प्रवर्तन निदेशालय के जोनल कार्यालय में रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां के हाजिर होने के पहले वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट किया। वाड्रा ने कहा, ‘‘अपनी 75 वर्षीय मां के साथ जयपुर में ईडी के समक्ष पेश होने के लिए आया हूं। समझ में नहीं आता कि सरकार एक वरिष्‍ठ नागरिक के साथ बदले की भावना से क्‍यों काम कर रही है। उस महिला के साथ जिसने कार दुर्घटना में अपनी बेटी को खो दिया, मधुमेह की चपेट में उसका बेटा आ गया और पति की भी मौत हो गई।’’ 

आपको बता दें कि ED वाड्रा के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशों में अवैध तरीके से संपत्ति खरीदने में उनकी कथित भूमिका के मामले की जांच कर रही है। राजस्थान हाई कोर्ट ने वाड्रा और उनकी मां से कहा था कि वे एजेंसी को जांच में सहयोग करें। इसके बाद ही दोनों जयपुर के ED कार्यालय में हाजिर हुए हैं। एजेंसी ने बीकानेर जमीन घोटाला मामले में वाड्रा को 3 बार सम्मन जारी किए, लेकिन वह पेश नहीं हुए। इसपर एजेंसी अदालत चली गई। ED ने 2015 में इस संबंध बारे में एक मामला दर्ज किया था। वाड्रा और उनकी मां मौरीन कल सुबह यहां पहुंचे वहीं प्रियंका गांधी सोमवार रात विशेष विमान से यहां आईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत