1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस: राहुल गांधी ने की पाकिस्तान की तारीफ, अफगानिस्तान को भी सराहा

कोरोना वायरस: राहुल गांधी ने की पाकिस्तान की तारीफ, अफगानिस्तान को भी सराहा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 16, 2020 02:13 pm IST,  Updated : Oct 16, 2020 02:13 pm IST

कोरोना वायरस महामारी से निपटने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान की तारीफ की। 

कोरोना वायरस: राहुल गांधी ने की पाकिस्तान की तारीफ, अफगानिस्तान को भी सराहा- India TV Hindi
कोरोना वायरस: राहुल गांधी ने की पाकिस्तान की तारीफ, अफगानिस्तान को भी सराहा Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी से निपटने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान की तारीफ की। राहुल गांधी ने कई एशियाई देशों की जीडीपी विकास दर से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुमान को लेकर शुक्रवार को दावा किया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी कोरोना संकट से भारत के मुकाबले बेहतर ढंग से निपटे। 

उन्होंने आईएमएफ के अनुमान से जुड़ा ग्राफ शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘भाजपा सरकार की एक और ठोस उपलब्धि। यहां तक पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी कोरोना संकट से भारत के मुकाबले बेहतर ढंग से निपटे।’’ कांग्रेस नेता ने जो ग्राफ शेयर किया उसमें दर्शाया गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी विकास दर चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और कुछ अन्य एशियाई देशों के मुकाबले कम रहने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत