1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. धारावी मॉडल की उपलब्धि के लिए विशेष रूप से जनता शाबाशी की हकदार: राहुल

धारावी मॉडल की उपलब्धि के लिए विशेष रूप से जनता शाबाशी की हकदार: राहुल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 11, 2020 11:37 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 11:37 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना महामारी से निपटने में ''धारावी मॉडल'' की तारीफ किए जाने पर कहा कि इस सफलता के लिए वहां की जनता विशेष रूप से शाबाशी की हकदार है।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा कोरोना महामारी से निपटने में ''धारावी मॉडल'' की तारीफ किए जाने पर शनिवार को कहा कि इस सफलता के लिए वहां की जनता विशेष रूप से शाबाशी की हकदार है।

उन्होंने ट्वीट किया, ''डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए हमारे देश के धारावी मॉडल की प्रशंसा की है। धारावी की इस उपलब्धि के लिए ज़िम्मेदार पूरी टीम और ख़ासतौर पे, वहां की जनता शाबाशी की हक़दार हैं।"

गौरतलब है कि डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घ्रेबेयेसस ने शुक्रवार को जिनेवा में डिजिटल संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा था कि पूरी दुनिया से कई उदाहरण हैं जिसमें दिखा है कि कोरोना वायरस का प्रसार चाहे जितना भी तेज हो, उसे नियंत्रण में लाया जा सकता है। उन्होंने कहा था, ‘‘इसके कुछ उदाहरण हैं-- इटली, स्पेन और दक्षिण कोरिया तथा मेगासिटी मुंबई की सघन बस्ती धारावी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत