1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में प्रिंटिंग प्रेस पर छापा, समाचार पत्रों की प्रतियां जब्त

कश्मीर में प्रिंटिंग प्रेस पर छापा, समाचार पत्रों की प्रतियां जब्त

 Written By: IANS
 Published : Jul 16, 2016 05:03 pm IST,  Updated : Jul 16, 2016 05:03 pm IST

कश्मीर घाटी में पुलिस ने शुक्रवार रात प्रिंटिंग प्रेस पर छापा मारकर उर्दू और अंग्रेजी के बड़े अखबारों की प्रतियां जब्त कर लीं।

kashimir police- India TV Hindi
kashimir police

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में पुलिस ने शुक्रवार रात प्रिंटिंग प्रेस पर छापा मारकर उर्दू और अंग्रेजी के बड़े अखबारों की प्रतियां जब्त कर लीं। प्रकाशकों ने अपनी-अपनी वेबसाइटों पर दावा किया कि उनकी मुद्रित प्रतियां जब्त कर ली गईं और प्रिंटिंग प्रेस के लिए काम करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

समाचार पत्र 'ग्रेटर कश्मीर' की वेबसाइट की एक रिपोर्ट में कहा गया, "पुलिसकर्मियों ने 'ग्रेटर कश्मीर' के मुद्रण के लिए तैयार की गई प्लेटों और एक उर्दू दैनिक 'कश्मीर उज्मा' की 50,000 मुद्रित प्रतियां जब्त कर लीं तथा जी.के.सी. प्रिंटिंग प्रेस को बंद कर दिया। "

एक अन्य अंग्रेजी दैनिक 'कश्मीर रीडर' ने कहा, "पुलिस ने 'कश्मीर रीडर' की प्रतियां जब्त कर लीं।"

दैनिक ने कश्मीर रीडर डॉट कॉम पर कहा, "पुलिस ने शुक्रवार रात दो बजे रांग्रेथ स्थित के.टी प्रिंटिंग प्रेस पर छापा मारकर आठ लोगों को हिरासत में ले लिया और 'कश्मीर रीडर' की प्रतियां भी जब्त कर लीं।"

के.टी. प्रेस घाटी के बड़े पिंटिंग प्रेसों में एक है और कई दैनिक अखबारों जैसे कश्मीर रीडर, तमील-ए-इरशाद, कश्मीर टाइम्स, कश्मीर ऑब्जर्वर, द कश्मीर मॉनीटर, ब्राइटर कश्मीर और कश्मीर ऐज का मुद्रण करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत