नई दिल्ली: रेल मंत्री सुरेश प्रभु को उनकी बेहतर कार्यशैली के लिए जाना जाता है। सिर्फ ट्वीट के जरिए सहायता पहुंचा देने की उनकी कार्यशैली के कारण तमाम लोग उनके कायल हो चुके हैं। हाल ही में ऐसा एक वाक्या फिर सामने आया जब एक व्यक्ति ने ट्वीट के जरिए रेलवे से मदद की गुहार लगाई। दरअसल विभूति नाम के एक शख्स का बच्चा ट्रेन में ऊपर से गिर गया था जिस कारण उसके सिर पर चोट आई थी। ये बच्चा अपने पिता के साथ वैष्णोदेवी की यात्रा पर निकला था। राहगीर के मदद ट्वीट पर रेलवे फौरन सक्रिया हुआ और पीड़ित तक मदद पहुंचा दी गई। राहगीर ने मदद मिलने के बाद फौरन रेलवे को धन्यवाद अदा किया।