जयपुर: पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल की पूर्व मंडल रेल प्रबंधक पर जबरन रूपए मांगने का आरोप लगा है। कोटा रेलवे मेडिकल हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ अनिल गुप्ता ने तत्कालीन रेल प्रबंधक अर्चना जोशी पर आरोप लगाया है की पहले तो उन से वूमेन वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के नाम पर जबरन साढ़े पांच लाख रूपए लिए लेकिन इसके बाद उन्होंने पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक रमेश चंद्रा आर्य की बेटी की शादी में 20 तोला सोना देने का दबाब बनाया।
जब डॉ गुप्ता ने देने में अपनी असमर्थता जाहिर की तो डीआरएम अर्चना जोशी ने उन्हें प्रताड़ित किया जिसके बाद डॉ गुप्ता डीआरएम के पास मिलने के लिए पहुंचे।
डॉ गुप्ता को पहले से अंदेशा था की मेडम उन्हें क्या कुछ कहने वाली हे सो उन्होंने अपनी और डीआरएम के बीच की पूरी वार्तालाप को मोबाइल में रिकॉड कर लिया।
पूरी रिकॉर्डिंग में मेडम डॉ गुप्ता पर पैसे देने का दबाब बनाती नजर आईं और इस पूरी ऑडियो क्लिप से यह जाहिर भी हुआ कि किस तरह रेलवे के अलग अलग विभागों से पैसा वसूला जा रहा हे।
वहीं डीआरएम अर्चना जोशी ने अपने ऊपर लगे इन सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बता रही हे। उनका कहना हे की ये ऑडियो क्लिप किसी तरह से जोड़ कर बनायीं गयी हे।
अगली स्लाइड में पढ़ें डीआरएम और डॉ. गुप्ता के बीच हुई बातचीत के अंश......