1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति, मौसम विभाग ने कहा- अगले कुछ घंटे जारी रहेगी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति, मौसम विभाग ने कहा- अगले कुछ घंटे जारी रहेगी बारिश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2020 04:20 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 05:08 pm IST

दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली। बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की भी स्थिती पैदा हो गई जिसके बाद गाड़ियों का लंबा जाम लगा देखा गया।

Rain lashes parts of Delhi-NCR region - India TV Hindi
Rain lashes parts of Delhi-NCR region  Image Source : PTI

दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली। बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की भी स्थिती पैदा हो गई जिसके बाद गाड़ियों का लंबा जाम लगा देखा गया। मौसम विभाग ने सोमवार को ही बारिश होने की भविष्यवाणी की थी। विभाग ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में कुछ स्थानों पर अगले दो दिन में भारी बारिश हो सकती है। 

इसमें कहा गया कि दिल्ली के शेष इलाकों तथा इर्दगिर्द के क्षेत्रों में मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम के पूर्वानुमान में कहा गया, ‘‘दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन में बारिश हो सकती है तथा कुछ-कुछ स्थानों पर भारी और बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। इसके बाद बारिश में कमी आएगी।’’ 

मौसम विज्ञानियों ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत पर अगले दो से तीन दिन में बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पूर्वी हवाओं और अरब सागर से आने वाली दक्षिणपश्चिमी हवाओं का मेल होता रहेगा। इस बीच यहां मानसून भी आया हुआ है। इन दो कारकों से अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग ने सोमवार रात तक मध्यम बारिश होने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है। सोमवार को दिन में राष्ट्रीय राजधानी में छिटपुट बारिश होती रही। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को दिल्ली में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश में चार लोगों की मौत हो गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत