1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RAJAT SHARMA BLOG: कठुआ में गैंगरेप और हत्या के दोषियों को कठोरतम सज़ा मिलनी चाहिए

RAJAT SHARMA BLOG: कठुआ में गैंगरेप और हत्या के दोषियों को कठोरतम सज़ा मिलनी चाहिए

 Published : Apr 13, 2018 04:53 pm IST,  Updated : Apr 13, 2018 06:59 pm IST

अब जरूरत इस बात की है कि इस मासूम बच्ची को इंसाफ मिले। जिन लोगों ने बच्ची के साथ दरिंदगी की उन्हें इस भयानक अपराध की सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

RAJAT SHARMA BLOG: Perpetrators of gangrape, murder of a girl in Kathua must get the harshest punish- India TV Hindi
RAJAT SHARMA BLOG: Perpetrators of gangrape, murder of a girl in Kathua must get the harshest punishment  Image Source : INDIA TV

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में चरवाहों के बकरवाल समुदाय की 8 साल की मासूम लड़की का अपहरण कर क्रूरता से उसकी हत्या से पहले कई दिनों तक गैंगरेप किया गया। पीड़िता को जिस तरह से अमानवीय और लोमहर्षक यातनाएं दी गई यह सुनने के बाद किसी की भी रूह कांप उठती है। 

 
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बच्ची किस मजहब की थी और बच्ची कहां की रहने वाली थी। इसका भी कोई मतलब नहीं होना चाहिए कि बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले किस धर्म से ताल्लुक रखते हैं, क्योंकि ऐसे अपराधी इंसान कहलाने लायक ही नहीं हैं। ये इंसानियत को शर्मसार करने वाले लोग हैं ।
 
ये इंसानियत का सवाल है और इसमें सियासतदानों की कोई ज़रूरत नहीं है। सवाल यह है कि अब क्या किया जाना चाहिए। अब जरूरत इस बात की है कि इस मासूम बच्ची को इंसाफ मिले। जिन लोगों ने बच्ची के साथ दरिंदगी की उन्हें इस भयानक अपराध की सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। इन अपराधियों को ऐसी सजा मिले जो लोगों की आंख खोलने वाली हो। क्योंकि इस तरह के मामलों से समाज में कानून के प्रति लोगों का भरोसा कम होता है और दुनिया भर में देश की बदनामी होती है। (रजत शर्मा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत