1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Rajat Sharma Blog: शशि थरूर ने 'हिंदू पाकिस्तान' का एक हौआ खड़ा किया

Rajat Sharma Blog: शशि थरूर ने 'हिंदू पाकिस्तान' का एक हौआ खड़ा किया

 Published : Jul 13, 2018 07:13 pm IST,  Updated : Jul 13, 2018 07:13 pm IST

कांग्रेस को अपने ही नेताओं कभी मणिशंकर अय्यर तो कभी शशि थरूर के बयानों से शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ता है।

Rajat Sharma Blog: Shashi Tharoor raises the bogey of a 'Hindu Pakistan' - India TV Hindi
Rajat Sharma Blog: Shashi Tharoor raises the bogey of a 'Hindu Pakistan'    Image Source : INDIA TV

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा है कि यदि अगले साल होनेवाले आम चुनाव में बीजेपी सत्ता कायम रखने में कामयाब रही तो वह संविधान को बदल देगी और ऐसे हालात पैदा हो जाएंगे जिससे यह देश 'हिंदू पाकिस्तान' बन जाएगा। 

वहीं कांग्रेस ने इस विवाद से खुद को दूर रखते हुए अपने नेताओं को सलाह दी है कि उन्हें जिम्मेदार वाक्यांशों का इस्तेमाल करना चाहिए। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘‘भारतवर्ष में सदियों से चले आ रहे हमारे शाश्वत मूल्य और सिद्धांत इस बात की हमेशा गारंटी रहे हैं कि मानव सभ्यता में हमारी क्या भूमिका रहेगी और यही बात हमें पाकिस्तान जैसे विभाजनकारी सोच से अलग रखती है।  कांग्रेस के सभी नेताओं को भाजपा की घृणा को खरिज करते समय अपने शब्दों और वाक्यों  का इस्तेमाल करते समय इस बात का अहसास होना चाहिए कि यह ऐतिहासिक जिम्मेदारी हमारे कंधों पर है।’’ ।’’ 

आश्चर्य की बात है कि अपने बयान को उचित ठहराने के लिए शशि थरूर ने हिंदू राष्ट्र पर वीर सावरकर और दीनदयाल उपाध्याय की हिन्दू राष्ट्र से जुड़ी  टिप्पणियों का संदर्भ दिया।

कांग्रेस को अपने ही नेताओं कभी मणिशंकर अय्यर तो कभी शशि थरूर के बयानों से शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ता है। इन परिस्थितियों में सबसे ज्यादा मुश्किल कांग्रेस के प्रवक्ताओं को होती है। इन प्रवक्ताओं के पास अपनी ही पार्टी के नेताओं के बयानों से खुद को दूर करने और सोच समझकर बोलने की नसीहत देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। (रजत शर्मा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत