नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की प्रक्रिया संपन्न हे गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या पहुंच सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की, इसके बाद रामलला के दर्शन कर भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मेहमान भूमि पूजन में मौजूद रहे। इससे पहले पीएम मोदी राम मंदिर के 'भूमि पूजन' समारोह में शामिल होने के लिए पारंपरिक परिधान (धोती और कुर्ता) पहने एक विशेष विमान से पहले लखनऊ पहुंचे, फिर वहां से हेलिकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के लिए भूमि पूजन दोपहर 12.30 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा शिला पूजन, भूमि पूजन और कर्म शिला पूजन के साथ शुरू हुआ। प्रमुख पूजा दोपहर 12.44 बजे और 12.45 बजे के बीच 32-सेकंड के अभिजीत मुहूर्त के दौरान आयोजित किया गया। यह वही मुहूर्त या शुभ मुहूर्त है जब भगवान राम का जन्म हुआ था। मंदिर निर्माण की शुरुआत के प्रतीक के तौर पर प्रधानमंत्री ने मंदिर की नींव में 40 किलो चांदी की ईंट रखी।
पढ़ें- Ram Mandir: लाल कृष्ण आडवाणी बोले- एक सपना जो मेरे हृदय के समीप है वह पूरा हो रहा है
