1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रसगुल्ले पर विवाद, ओडिशा में 3 कमेटियां गठित

रसगुल्ले पर विवाद, ओडिशा में 3 कमेटियां गठित

 Written By: IANS
 Published : Sep 22, 2015 08:00 am IST,  Updated : Sep 22, 2015 08:03 am IST

भुवनेश्वर: रसगुल्ला के आविष्कार के पश्चिम बंगाल के दावे को ध्वस्त करने के लिए पड़ोसी राज्य ओडिशा ने कमर कस ली है। ओडिशा सरकार ने तथ्य जुटाने के लिए सोमवार को तीन समितियां गठित कर

रसगुल्ले पर विवाद,...- India TV Hindi
रसगुल्ले पर विवाद, ओडिशा में 3 कमेटियां गठित

भुवनेश्वर: रसगुल्ला के आविष्कार के पश्चिम बंगाल के दावे को ध्वस्त करने के लिए पड़ोसी राज्य ओडिशा ने कमर कस ली है। ओडिशा सरकार ने तथ्य जुटाने के लिए सोमवार को तीन समितियां गठित कर दीं। ओडिशा सरकार ने तीनों समितियों से 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा है, ताकि वह पहले से केंद्र के समक्ष दावा ठोक चुके पश्चिम बंगाल को तथ्यों के आधार पर लाजवाब कर सके।

राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप पाणिग्रही ने कहा, "हमने तीन समितियां गठित कर दी हैं। पहली समिति में सात, दूसरी में चार और तीसरी में छह सदस्य हैं। वे रसगुल्ला के आविष्कार के संबंध में जानकारियां जुटाएंगे और जांच करेंगे कि पश्चिम बंगाल के दावे में कितना दम है।"

इन समितियों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा संस्कृति विभाग से संबद्ध प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, जो रसगुल्ला पर ओडिशा के आधिकारिक दावे के लिए रिपोर्ट तैयार करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत