1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तहसीलदार का सुझाव, पीएम शुरू करें 'राजीव गांधी आत्महत्या योजना'

तहसीलदार का सुझाव, पीएम शुरू करें 'राजीव गांधी आत्महत्या योजना'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 08, 2016 04:18 pm IST,  Updated : Jun 08, 2016 04:18 pm IST

मध्य प्रदेश के एक और अधिकारी ने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कांग्रेसियों पर जमकर हमला बोला। इस पोस्ट का विरोध हुआ तो उन्होंने उसे हटा दिया।

ratlam- India TV Hindi
ratlam

रतलाम: मध्य प्रदेश के एक और अधिकारी ने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कांग्रेसियों पर जमकर हमला बोला। इस पोस्ट का विरोध हुआ तो उन्होंने उसे हटा दिया। रतलाम जिले की तहसीलदार अमिता सिह ने अपने फेसुबक पृष्ठ पर लिखा था, "प्रधानमंत्री मोदी अफगानिस्तान गए तो वहां के मुसलमानों ने भारत के झंडे लेकर सड़क पर 'वंदे मातरम् और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। इसलिए प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि वे 'राजीव गांधी आत्महत्या योजना' शुरू करें ताकि छद्म धर्मनिरपेक्ष और कांग्रेसी विचार वाले लोग यह खबर सुनकर आत्महत्या कर सकें।"

तहसीलदार सिंह के इस पोस्ट का सोशल मीडिया पर जब विरोध शुरू हुआ तो उन्होंने इसे हटा दिया और सफाई दी कि उन्हें किसी ने वॉट्सएप पर यह संदेश भेजा था, जिसे उन्होंने अपने फेसबुक पृष्ठ पर पोस्ट कर दिया था। किसी को बुरा न लगे, इसलिए उन्होंने माफी भी मांगी है।

ज्ञात हो कि इससे पहले बड़वानी के जिलाधिकारी अजय िंसंह गंगवार की कुर्सी सिर्फ इसलिए चली गई थी कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विवादित टिप्पणी की थी। इसी तरह नरसिंहपुर के जिलाधिकारी सी.बी.चक्रवर्ती को जयललिता को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देने के लिए नोटिस जारी किया गया है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या अमिता सिंह पर भी कोई कार्रवाई होगी?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत