1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर में प्रदर्शन रोकने के लिए विभिन्न जगहों पर प्रतिबंध

श्रीनगर में प्रदर्शन रोकने के लिए विभिन्न जगहों पर प्रतिबंध

 Written By: IANS
 Published : Apr 15, 2016 12:45 pm IST,  Updated : Apr 15, 2016 12:45 pm IST

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के हंदवाड़ा जिले में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ के विरोध में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़प में चार लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को अलगाववादियों की ओर से आहूत प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने श्रीन

srinagar- India TV Hindi
srinagar

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के हंदवाड़ा जिले में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ के विरोध में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़प में चार लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को अलगाववादियों की ओर से आहूत प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने श्रीनगर तथा कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के विभिन्न हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिए हैं। श्रीनगर के जिलाधिकारी फारूक अहमतद लोन ने कहा, "कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को श्रीनगर शहर के सात पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में प्रतिबंध रहेगा।"

जिन इलाकों में प्रतिबंध लगाए गए हैं, वो रैनावाड़ी, खानयार, नौहट्टा, एम.आर. गुंज, सफा कदाल, क्रालखुद तथा मैसुमा पुलिस थानों के अंतर्गत आते हैं। कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा तथा कुपवाड़ा शहर और दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा शहर में भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। संवेदनशील इलाकों तथा अन्य जिला मुख्यालयों में पुलिसबल तथा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। ये प्रतिबंध कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में चार लोगों की मौत के बाद अलगाववादी नेताओं सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक तथा मुहम्मद यासीन मलिक द्वारा प्रदर्शन व बंद के आह्वान को देखते हुए लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती गुरुवार को यहां पहुंचीं। उन्होंने सुरक्षा बलों को भीड़ नियंत्रण के दौरान एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसीड्योर) का सख्ती से पालन करने के लिए कहा, ताकि इस प्रक्रिया में किसी नागरिक को नुकसान न हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत