1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में पाबंदियां लगातार हटायी जा रही हैं: जावड़ेकर

कश्मीर में पाबंदियां लगातार हटायी जा रही हैं: जावड़ेकर

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 30, 2019 04:56 pm IST,  Updated : Aug 30, 2019 04:56 pm IST

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर घाटी में पाबंदियां हर रोज लगातार हटायी जा रही हैं। उन्होंने ‘पूर्ण सामान्य नये कश्मीर’ का वादा भी किया। उन्होंने कश्मीर की स्थिति पर ‘फर्जी खबरें’ प्रसारित करने को लेकर कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों की आलोचना भी की और कहा कि वे रोजाना बेनकाब हो रहे हैं।

Kashmir- India TV Hindi
कश्मीर में पाबंदियां लगातार हटायी जा रही हैं: जावड़ेकर Image Source : PTI

कोच्चि। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर घाटी में पाबंदियां हर रोज लगातार हटायी जा रही हैं। उन्होंने ‘पूर्ण सामान्य नये कश्मीर’ का वादा भी किया। उन्होंने कश्मीर की स्थिति पर ‘फर्जी खबरें’ प्रसारित करने को लेकर कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों की आलोचना भी की और कहा कि वे रोजाना बेनकाब हो रहे हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने यहां एक न्यूज कॉन्क्लेव में श्रोताओं से संवाद करते हुए इस बात को खारिज कर दिया कि घाटी में मीडिया ब्लैकआउट है। उन्होंने कहा कि अखबारों और टीवी चैनलों के प्रतिनिधि क्षेत्र में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीरी अखबार सभी भाषाओं में रोज प्रकाशित हो रहे हैं और श्रीनगर रेडियो एवं खबरिया चैनल लोगों तक पहुंच रहे हैं। जावडेकर पांच अगस्त से कश्मीर में कथित मीडिया ब्लैकआउट के बारे में पूछे गये सवाल का जवाब दे थे।

पांच अगस्त को केंद्र ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को प्राप्त विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया था। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ युक्तिसंगत पाबंदियों का एक दौर था। अब ये पाबंदियां रोजाना लगातार हटायी जा रही हैं और आप पूर्ण सामान्य नया कश्मीर एवं नया भारत पायेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जहां तक मीडिया की बात है तो कई चैनल रोजाना चीजों को बेनकाब कर रहे हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि एक प्रसिद्ध विदेशी टीवी चैनल ने 10,000 लोगों का प्रदर्शन दिखाया। इनमें से एक प्रदर्शन कराची का था जबकि दूसरा चार साल पहले का।’’ मंत्री ने कहा कि ये चैनल अब बेनकाब हो गये हैं और वे ऐसे पोस्ट एवं खबरों से बच रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत