1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुहर्रम के जुलूस के लिए श्रीनगर के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध

मुहर्रम के जुलूस के लिए श्रीनगर के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 19, 2018 02:02 pm IST,  Updated : Sep 19, 2018 02:02 pm IST

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकालने से लिए कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगाए जाने से यहां जनजीवन प्रभावित हुआ।

j&k- India TV Hindi
j&k

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकालने से लिए कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगाए जाने से यहां जनजीवन प्रभावित हुआ। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शहीदगंज, बटमालू,शेरगढ़ी, कोठीबाग, राम मुंशीबाग, मैसूमा और करालखुर्द पुलिस थाना क्षेत्रों में धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगाए गए हैं। (महाराष्ट्र के पालघर में गणेश पंडाल के बाहर किशोरी से बलात्कार )

उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों की ओर जाने वाले खास मार्गों को वाहन के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘शहर में शांति बनाए रखने के लिए आम नागरिकों सहित सभी से इसका पालन करने की अपील की गई है।’’

अधिकारियों ने शहर के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद किया है। बिना पूर्व सूचना के लगाए गए इन प्रतिबंधों से श्रीनगर में जनजीवन प्रभावित हुआ। अनेक स्थान पर अवरोधक लगे होने से सड़कों पर भारी जाम देखने को मिला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत