1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में बिहार पुलिस की एंट्री के बाद अंडरग्राउंड हुई रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में बिहार पुलिस की एंट्री के बाद अंडरग्राउंड हुई रिया चक्रवर्ती

 Reported By: Nitish Chandra @NitishIndiatv
 Published : Jul 30, 2020 12:13 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 12:13 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में साजिश के आरोप झेल रही रिया चक्रवर्ती बिहार पुलिस का नाम सुनते ही अंडर ग्राउंड हो गई हैं। रिया चक्रवर्ती अब तक मुंबई में बड़े आराम से रह रही थी लेकिन जैसे ही बिहार पुलिस की एंट्री हुई उन्होंने अंडरग्राउंड होना ही बेहतर समझा।

Rhea Chakraborty absconding from her house- India TV Hindi
Rhea Chakraborty absconding from her house Image Source : INSTAGRAM/RHEA CHAKRABORTY

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में साजिश के आरोप झेल रही रिया चक्रवर्ती बिहार पुलिस का नाम सुनते ही अंडर ग्राउंड हो गई हैं। रिया चक्रवर्ती अब तक मुंबई में बड़े आराम से रह रही थी लेकिन जैसे ही बिहार पुलिस की एंट्री हुई उन्होंने अंडरग्राउंड होना ही बेहतर समझा। बता दें कि सुशांत के पिता द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर पटना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के तुरंत बाद पटना पुलिस की टीम मुंबई पहुंची। 

Related Stories

बताया जा रहा है कि रिया अपने मुंबई स्थित घर पर नहीं हैं। पटना से पुलिस इस मामले की जांच करने मुंबई आई और जब रिया के घर पहुंची तब वह वहां नहीं मिलीं। उन्हें बताया गया है कि रिया अब वहां नहीं रहतीं और अब पुलिस उनका सही पता ढूंढ रही है।

वहीं पटना में दर्ज करवाई गई एफआईआर को लेकर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। कोर्ट में याचिका दायर कर रिया ने बिहार में चल रही केस की जांच को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। मालूम हो कि केके सिंह ने एफआईआर में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

इस बीच दिवंगत अभिनेता के परिवार के वकील, वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने बुधवार को कहा कि बालीवुड की अभिनेत्री रिया चक्रवती द्वारा पटना में दर्ज प्राथमिकी के स्थानांतरण के लिये सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने से संकेत मिलता है कि मुंबई पुलिस में कोई उनकी मदद कर रहा है। 

विकास सिंह ने कहा कि रिया अभी तक सुशांत मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रही थीं लेकिन अब उन्होंने पटना में दर्ज मामले की जांच पर रोक लगाने का अनुरोध शीर्ष अदालत से किया है। सिंह ने कहा, ‘‘अगर उन्होंने शीर्ष अदालत में याचिका दायर की है तो उन्हें सीबीआई जांच के लिये याचिका दायर करनी चाहिए थी।’’ 

उन्होने कहा कि यह प्राथमिकी पटना में दर्ज हुयी है और अब उन्होंने (रिया ने) सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जांच पर रोक लगाने और इस मामले को मुंबई स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। इससे ज्यादा क्या सबूत चाहिए कि मुंबई पुलिस में कोई उनकी मदद कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत